फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अभी एक सप्ताह तक बना रहेगा मानसून का असर, पश्चिम के जिलों में कम रहेगा असर

Sat, 23 Sep 2023 05:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में मानसून की विदाई के दिन नजदीक हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी करीब एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में असर बना रहेगा। वहीं, पश्चिम यूपी के जिलों में कम असर रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में दिन बीतने के साथ ही मानसून की विदाई के दिन नजदीक आ रहे हैं। अगले चार-पांच दिनों में पश्चिमी भारत से मानसून के लौटने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी एक हफ्ते तक इसका असर रहेगा। इस कारण गर्मी से राहत भी मिलती रहेगी। इसकी बानगी है लखनऊ में चल रही पुरवा हवा से शनिवार को लोगों ने राहत महसूस की। बादल आते और जाते रहे।

विज्ञापन


आंचिलक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, एक सप्ताह तक मानसून के असर के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप की तल्खी कम परेशान करेगी।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण: सोने-चांदी से चमकेगा रामलला के गर्भगृह का मुख्य द्वार, 15 दिसंबर तक हो जाएगा भूतल का काम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना


दरअसल पुरवा हवा भी चल रही है और दक्षिणी बिहार पर एक सिस्टम सक्रिय है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को राहत पहुंचा रहा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, बागपत, बरेली व आसपास के तराई वाले इलाकों को छोड़ दें तो वहां मौसम खुलने लगेगा। छिटपुट बूंदे भिगोती रहेंगी, और कहीं-कहीं गरज-चमक का असर दिखेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें