फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update: 27 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, 3 अगस्त तक लगातार बारिश के मिल रहे संकेत

Mon, 25 Jul 2022 11:50 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बारिश पर लगे दो दिन के ब्रेक के बाद मानसून 27 जुलाई से फिर सक्रिय होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तीन अगस्त तक लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 व 26 जुलाई को ब्रेक लेकर 27 से फिर मानसून सक्रिय होगा। हालांकि, अगले दो दिनों में मौसम सुहाना बना रहेगा और छिटपुट बरसात भी होगी। इधर, रविवार को सुबह से शाम तक बारिश के आसार बने रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। हालांकि, ठंडी हवाएं खुशनुमा मौसम का अहसास कराती रहीं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मानसून टर्फ अपनी सामान्य पोजीशन से इस वक्त दक्षिण की तरफ है। इस कारण मध्य भारत में तेज बरसात हो रही है। 27 जुलाई से फिर से टर्फ की स्थिति बदलेगी और ये उत्तर की तरफ होगा। इसके बाद तीन अगस्त तक लगातार बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

ऐसा नहीं है कि ब्रेक की अवधि में बरसात नहीं होगी। बारिश होगी, लेकिन कहीं-कहीं और थोड़ी बहुत। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल के मुताबिक, सप्ताहांत में मानसून जोर पकड़ेगा। 27 को कहीं-कहीं बारिश होगी, लेकिन ज्यादा जगह पर नहीं। मानसून 28 से रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन


रविवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन पारा लगातार दूसरे दिन 35 डिग्री से कम बना रहा। पारा गिरने के कारण घरों में एसी की जरूरत कम महसूस हुई। छुट्टी का दिन होने के कारण शहर के लोग बड़ी संख्या में घूमने निकले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें