मंदिर के वास्तु का दायित्व अहमदाबाद के चंद्रकान्त सोमपुरा पर है। वह वर्ष 1986 से जन्मभूमि मन्दिर निर्माण की देखभाल कर रहे हैं। लार्सन टुब्रो कम्पनी को मंदिर निर्माण का दायित्व सौंपा गया है। निर्माता कंपनी के सलाहकार के रूप में ट्रस्ट ने टाटा कंसल्टेंट इंजीनियर्स को चुना गया है।
उन्होंने बताया कि संपूर्ण मंदिर पत्थरों से बनेगा जो कि तीन मंज़िला होगा। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी। मंदिर की लंबाई 360 फीट तथा चौड़ाई 235 फीट है। भूतल से 16.5 फीट ऊंचा मंदिर का फर्श बनेगा। भूतल से गर्भगृह के शिखर की ऊंचाई 161 फीट होगी।