फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रीयल एस्टेट कंपनी एटीएस के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज, निवेशकों की रकम हड़पने का मामला

Thu, 18 Jul 2024 01:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी के करीब 3400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स में निवेशकों की रकम हड़पने क मामले में कार्रवाई की है। मामले की जांच तेज हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में रीयल एस्टेट का कारोबार करने वाले एटीएस ग्रुप के खिलाफ ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एटीएस ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यीडा द्वारा उपलब्ध कराई गई कंपनी की संपत्तियों की जानकारी के बाद केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में कंपनी के करीब 3400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स में निवेशकों की रकम को हड़पने के प्रमाण मिले हैं, जिसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर... 'सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ!' केशव मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा बयान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर पुलिस के फरमान को अखिलेश ने बताया सामाजिक अपराध, बोले- कोर्ट संज्ञान ले और कार्रवाई करे


ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एटीएस ग्रुप के संचालकों ने लुभावनी स्कीम का लालच देकर निवेशकों की रकम अपने प्रोजेक्ट्स में निवेश की थी। उन्होंने तीन वर्ष में निवेशकों को घर देने अथवा उसे बढ़ी हुई दरों पर खुद वापस खरीदने का वादा किया था। इसके बदले निवेशकों को पोस्टडेटेड चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए।
विज्ञापन


इसकी शिकायत निवेशकों द्वारा पुलिस और संबंधित विकास प्राधिकरणों में की गयी थी। ईडी ने कंपनी के निदेशकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों की मानें तो यह केस जून माह के अंतिम सप्ताह में दर्ज किया गया है। बता दें कि कंपनी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा चार और नोएडा पुलिस द्वारा 10 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ईडी एटीएस ग्रुप से जुड़ी 63 कंपनियों की जांच भी कर रहा है, जिसमें से कई दिवालिया हो चुकी हैं। ईडी जल्द ही इन कंपनियों के बैंक खातों को भी खंगालने जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें