फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: जिला अस्पताल चल रहा खून का गंदा खेल... एक यूनिट के लिए देने पड़े सात हजार रुपये

Mon, 16 Jun 2025 04:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के जिला अस्पताल में रुपये लेकर खून देने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने परिजन को बचाने के लिए एक यूनिट खून के लिए सात हजार रुपये दिए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या का ब्लड सेंटर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून दिलाने के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। ब्लड बैंक के आसपास घूम रहे डोनर खून दिलाने के नाम पर बड़ा खेल करते हैं। एक ब्लड डोनर ने खून देने के नाम पर ऑनलाइन खाते में एक यूनिट खून देने के लिए सात हजार रुपये ऐंठ लिए। इसकी शिकायत सीएमएस और सीएमओ से हुई है। सीएमओ ने बताया कि इसकी जांच के लिए सीएमएस को पत्र लिखेंगे। सीएमओ ने बताया कि जिसने सात हजार रुपये लिए हैं, उस व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल रुदौली क्षेत्र के रहने वाले अरविंद कुमार ने सीएचसी मवई में अपनी भाभी को एडमिट किया था। खून की कमी यानी एनीमिया होने के बाद उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला महिला अस्पताल के डाक्टर ने एक यूनिट खून लाने के लिए कहा। जब अरविंद कुमार ब्लड बैंक पहुंचे तो वहां पर खून देने से मना कर दिया गया क्योंकि उनके पास ब्लड डोनर नहीं था।

ये भी पढ़ें - सपा सरकार से चार गुना अधिक हुई पुलिस भर्ती, आने वाली 24 हजार भर्तियों में चार हजार महिलाओं को मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लैंडिंग के दौरान सऊदी एयरलाइन के विमान में खराबी, पहिए से निकली चिंगारी और धुआं


जैसे ही वह ब्लड बैंक से बाहर निकले, दो-तीन लड़के उनसे मिले और एक यूनिट खून सात हजार रुपये में देने की बात हो गई। पीड़ित की मजबूरी थी, इसलिए उन्होंने ब्लड डोनर के खाते में ऑनलाइन सात हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से हुई तो अब जांच की बात कही जा रही है। यह पहला मामला नहीं है, जब खून दिलाने के नाम पर पैसा मांगने का खेल न हुआ हो। अब इस मामले की जांच की बात कही जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें