फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'पारिवारिक हालातों से मैं ज्यादा पढ़-लिख नहीं सकी...', मोनालिसा बोलीं- अगर कुछ बन गई तो खोलूंगी स्कूल

Fri, 10 Oct 2025 09:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा की पहली हिंदी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' रिलीज होगी। वह पहली बार लखनऊ पहुंची। उन्होंने कहा कि निर्देशक सनोज मिश्रा मेरे पिता जैसे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
महाकुंभ के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा पहली बार लखनऊ पहुंचीं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन के दौरान माला बेचने के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा शुक्रवार को पहली बार लखनऊ पहुंचीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा परिवार मेरे साथ है। फिल्म में काम करके अच्छा लगा। शुरू में परिवार ने मना किया, लेकिन बाद में सभी मान गए। 

विज्ञापन


मोनालिसा ने कहा कि मैं पारिवारिक हालात की वजह से पढ़-लिख नहीं सकी। लेकिन, अगर भविष्य में कुछ बनकर सक्षम हुई तो बच्चों के लिए एक स्कूल जरूर खोलूंगी। अपनी पहली डेब्यू हिंदी फीचर फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग से उत्साहित मोनालिसा ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा मेरे पिता समान हैं। उन्होंने मुझ जैसी गरीब लड़की को हवाई जहाज तक पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा और अभिनेता अमित राव जो कि मशहूर अभिनेता राजकुमार राव के भाई हैं, वे भी मौजूद रहे। अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी है जो समाज को झकझोर देगी।

जेल में लिखी थी फिल्म की स्क्रिप्ट : सनोज मिश्रा

निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि मैंने बीड़ा उठाया था कि मोनालिसा को आगे बढ़ाऊंगा लेकिन मेरे पार्टनर ने साजिश की और मुझे जेल जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की स्कि्रप्ट मैंने जेल में लिखी थी। फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें