यूपी सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने योगी सरकार से मांग की है कि जो मदरसे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं उनकी मान्यता निलंबित कर दी जाए। उन्होंने कहा कि इनके प्रबंधकों को बच्चों के भविष्य से कोई लेनादेना नहीं है। ये सब सिर्फ अपने स्वार्थ की पूर्ति कर रहे हैं।