फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संक्रमित खून चढ़ाने से 14 बच्चे एचआईवी पॉजिटिव, अखिलेश यादव बोले- तत्काल जांच कर सख्त से सख्त सजा दें

Wed, 25 Oct 2023 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना को बेहद गंभीर करार देते हुए इसकी तत्काल जांच करने व दोषियों को सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में संक्रमित खून चढ़ाने के कारण गंभीर बीमारियों की चपेट में आए बच्चों के मामले पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तत्काल मामले की जांच करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश में संक्रमित खून चढ़ाने से 14 बच्चों को एचआईवी और हेपेटाइटिस का संक्रमण होना बेहद गंभीर बात है। इस लापरवाही की तत्काल जांच हो और इस तरह की घातक गलती की सख्त से सख्त सजा दी जाए। उत्तर प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है।

ये भी पढ़ें - सांसद बृजभूषण का फर्जी लेटर पैड का किया गया इस्तेमाल, करोड़ों की जमीन के विवाद मे हुई हत्या का मामला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिग्विजय सिंह ने कहा, मैनें कमलनाथ को सपा को चार सीटें देने के लिए कहा था, वह मांग रही थी छह सीट
विज्ञापन


कानपुर में संक्रमित खून चढ़ने के कारण थैलेसीमिया के 14 पीड़ित गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। ये हेपेटाइटिस बी, सी के साथ-साथ एचआईवी पॉजिटिव भी पाए गए हैं। हैलट के बालरोग अस्पताल के थैलेसीमिया सेंटर में जब रोगियों की जांच की गई तो संक्रमण पता चला है।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को तीन से चार सप्ताह में एक बार खून जरूर चढ़ता है। इन्हें साल में 18 से 20 बार खून की जरूरत पड़ती है। आशंका है कि विंडो पीरियड में लिए गए खून को चढ़ाए जाने से इन पीड़ितों को संक्रमण हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें