मोहनलालगंज के भदेसुआ गांव के एसी मेकैनिक इश्तियाक (28) की कुवैत मे संदिग्ध हालत मे मौत हो गई। युवक के पत्नी को अपने शौहर के शव का इन्तजार है लेकिन विदेश से देश मे शव लाने मे आ रही अड़चनों के कारण परिवार मायूस है।
भदेसुआ गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू यादव ने बताया कि गांव के मुस्ताक का बेटा इल्तियाक अलक कुवैत मे एक निजी कंपनी मे एसी मेकैनिक है। मेकैनिक का 24 नवंबर 2025 को विवाह हुआ जिसके बाद वह 10 जनवरी 2026 को कुवैत चला गया था।
13 अप्रैल को मेकैनिक ने अपनी पत्नी अफरीन बानो को फोन किया था लेकिन बात न होने पर उसने पति को फोन किया तो फोन बंद था और थोड़ी ही देर में पति की मौत की खबर आ गई। गांव के कुछ लोग मेकैनिक के साथ ही कंपनी मे काम करते हैं उन लोगों ने फोनकर युवक के पिता को बताया कि इल्तियाक बाथरूम गये थे और वहीं उनकी मौत हो गई लेकिन बेटे की अचानक मौत होने पर शंका व्यक्त करते हुए किसी अनहोनी की बात कह रहे हैं। युवक के पिता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ विदेश मंत्रालय पहुंचकर बेटे के शव को देश लाए जाने की गुहार लगाएंगे।