फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिचार्ज करने से लेकर स्मार्ट मीटर की हर समस्या के निस्तारण के लिए चलेगा अभियान, घर-घर जाएंगे बिजली कर्मी

Thu, 16 Apr 2026 02:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में कटे बिजली कनेक्शन को रिचार्ज करने से लेकर स्मार्ट मीटर की हर समस्या के निस्तारण के लिए अभियान चलेगा। बिजली कर्मी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर। (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में स्मार्ट मीटर की समस्याओं के निस्तारण के लिए बिजली कर्मी उपभोक्ताओं के घर जाएंगे। कनेक्शन कटने के बाद जिन लोगों ने रिचार्ज नहीं किया है, उनकी बात सुनेंगे और रिचार्ज के लिए अपील करेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


पॉवर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बताया कि विद्युत वितरण निगमों के कर्मचारी स्वतः कटे कनेक्शन के उपभोक्ताओं से संपर्क करके उन्हें रिचार्ज करने के लिए प्रेरित एवं सहयोग कर रहे हैं। 

गलत बिल की शिकायत तत्काल ठीक कराएं

इसी क्रम में डॉ. गोयल ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों व वरिष्ठ अधिकारियों से अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का हर दिन निस्तारण किया जाए। यदि गलत बिल की कोई शिकायत आती है तो तत्काल उसे ठीक कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें