फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: धर्मांतरण की सूचना पर चर्च पहुंचा बजरंग दल, पांच लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

Sun, 09 Aug 2026 04:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी पुलिस को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी।
विज्ञापन
शिकायत पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण को लेकर चलाए जा रहे अमर उजाला के अभियान के बीच रविवार को मोहनलालगंज क्षेत्र के भदेसुवा गांव स्थित एक चर्च में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हंगामा हो गया। धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता चर्च पहुंच गए और वहां चल रही सभा का विरोध करते हुए कार्यक्रम रुकवा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

विज्ञापन


हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च में बाहर से आए कुछ लोग ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने सभा का विरोध करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी अनूप सिंह के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक भदेसुवा गांव में करीब 15 वर्ष पहले चर्च का निर्माण हुआ था। आरोप है कि यहां ईसाई मिशनरियों की गतिविधियां संचालित होती रही हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि हरिश्चंद्र नाम का एक व्यक्ति धर्म परिवर्तन के बाद पादरी की वेशभूषा में लोगों को धार्मिक गतिविधियों में शामिल करता है। साथ ही आरोप लगाया गया कि भदेसुवा में चल रही गतिविधियां गनियार गांव स्थित एक बड़े चर्च की देखरेख में संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को चर्च में कथित तौर पर चल रही चंगाई सभा की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम का विरोध करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें