फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: घर में घुसकर किसान पर धारदार हथियार से हमला, जमीनी रंजिश में हुई वारदात

Sun, 16 Jun 2024 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज

सार

घटना के अगले दिन पहुंची पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गांव निवासी परिवार के रामकिशोर व नन्हकऊ के बीच जमीन को लेकर रंजिश है। इसी में वारदात हुई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रघुनाथ खेड़ा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश में परिवार के लोगों ने घर में घुसकर किसान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में भर्ती किसान की हालत गंभीर है। घटना के अगले दिन पहुंची पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव निवासी परिवार के रामकिशोर व नन्हकऊ के बीच जमीन को लेकर रंजिश है। शनिवार दोपहर बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी रात नौ बजे किसान नन्हकऊ अपने दरवाजे पर थे। तभी रामकिशोर, राकेश, दिलीप, विमलेश, विनीत, देवानंद व शिवानंद लोहे की राॅड, कुल्हाड़ी, बांका व चाकू लेकर पहुंचे और नन्हकऊ पर हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए जब वह घर में घुसे तो आरोपी भी अंदर चले गए और उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। नन्हकऊ को मरा समझ कर आरोपी चले गए थे। इसे बाद परिजन उन्हें लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे, वहां उनकी हालत नाजुक है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें