फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: चंडीगढ़ व पंचकुला स्टाइल में बनेगी मोहान रोड टाउनशिप, मिलेगी हर सुविधा

Thu, 10 Nov 2022 03:30 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चंडीगढ़ व पंचकूला योजना का अध्ययन करने के लिए एलडीए की टीम जाएगी। मोहान रोड योजना को विकसित करने के लिए एलडीए वीसी ने बैठक कर आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में चंडीगढ़ व पंचकुला टाउनशिप की छाप देखने को मिलेगी। यानी एलडीए पंचकुला जैसी खूबसूरत टाउनशिप की स्टाइल में मोहान रोड योजना को विकसित करेगा। वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने योजना के संबंध में बैठक कर इस बाबत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि योजना को अगले 100 वर्षों में होने वाले परिवर्तन व आबादी के मुताबिक डिजाइन किया जाएगा, जिससे यहां रहने वाले लोगों को हर तरह की सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहेंगी।

विज्ञापन


वीसी ने बताया कि मोहान रोड योजना ग्राम प्यारेपुर व कलियाखेड़ा की 335.607 हेक्टेयर अर्जित भूमि पर बनेगी, जिसमें ग्राम समाज की भूमि को भी पुनर्ग्रहण करके शामिल किया जाएगा। मोहान रोड योजना को चंडीगढ़ एवं पंचकुला जैसे सुव्यवस्थित शहरों के पैटर्न पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत योजना को सेक्टरल डेवलपमेंट के अनुसार विकसित किया जाएगा जिसके प्रत्येक सेक्टरों में फूड जोन, वेंडर जोन, स्ट्रीट शॉप एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि सुविधाओं के लिए अलग से प्रावधान होगा। 

बनेगी एजुकेशन सिटी
मोहान रोड टाउनशिप में एजुकेशन सिटी भी विकसित की जाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों एवं निवेशकों के साथ भी बैठक की जाएगी। मोहान रोड योजना को विभिन्न तरह के व्यवसाय, नौकरीपेशा लोगों के मुताबिक डिजाइन किया जाएगा। जहां लोगों को उनके पेशे के अनुकूल सुविधाएं तथा वातावरण मिल सकेगा। इसके अलावा योजना में स्कूल, कॉलेज, हेल्थ सेंटर, कम्यूनिटी सेंटर और एंटरटेनमेंट, कल्चरल हब आदि भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


अध्ययन करने जाएगी टीम
चंडीगढ़ एवं पंचकुला के सिटी डेवलपमेंट प्लानिंग का अध्ययन करने के लिए जल्द ही अभियंताओं की टीम वहां भेजी जाएगी। इस टीम में अधिशासी अभियंता मनोज सागर एवं नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता आलोक कुमार तथा प्लानिंग असिस्टेंट विक्रम सिंह को शामिल किया गया है। टीम में शामिल सदस्य दोनों शहरों का भ्रमण करके अपनी संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसके अनुसार योजना का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें