लखनऊ हाइकोर्ट में फिल्म मोहल्ला अस्सी के कथित अश्लील ट्रेलर पर केंद्र सरकार ने अपना पक्ष कोर्ट के सामने पेश किया।
चन्द्र प्रकाश द्घिवेदी के निर्देशन में बन रही फिल्म मोहल्ला अस्सी लगातार नए तरह के विवाद में फंसती जा रही है। अनाधिकृत तौर पर इंटरनेट पर आए इस फिल्म के फुटेज के बाद इस मामले में लखनऊ हाइकोर्ट ने दखल दिया था।
एक याचिका पर सुनवाई करते हुए लखनऊ हाईकोर्ट ने 30 जून तक चन्द्र प्रकाश द्घिवेदी के अलावा फिल्म से जुड़े बड़े कलाकारों को इस मामले पर अपना पक्ष पेश करने के लिए कहा था।
वह कलाकार तो पेश नहीं हुए लेकिन इस पूरे मामले में केंद्र सरकार ने 6 जुलाई को कोर्ट में अपना पक्ष रखा। पक्ष रखते हुए केंद्र ने कहा कि फिल्म के जो भी ट्रेलर इंटरनेट पर दिख रहे हैं या अधिकृत नहीं हैं। इन ट्रेलरों को चलाने से पहले किसी भी तरह की अनुमति या लाइसेंस नहीं लिया गया है।
केंद्र सरकार के इस जवाब के बाद हाइकोर्ट ने केंद्र को इस बारे में हलफमाना पेश करने के लिए कहा है। इसके लिए कोर्ट ने 13 जुलाई तिथि निर्धारित की है।
मालूम हो कि बनारस की प्रष्ठभूमि में बन रही यह बनने के बाद काफी समय से डिब्बाबंद है। पिछले दिनों इसका एक ट्रेलर यू ट्यूब पर लीक हुआ। हालांकि निर्देशक की तरफ से इसी नकली बताया गया।
लखनऊ हाइकोर्ट के अलावा दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इस फिल्म की कथित अश्लीलता को देखते हुए इसकी रिलीज पर रोक लगा रखी है।