फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां: सपा

Fri, 25 Apr 2014 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वाराणसी में मोदी के नामांकन के दौरान आचार संहिता की धज्जियां उड़ी हैं।
विज्ञापन


आरएसएस, बजरंग दल और बाहर से आए लोगों ने ऐसा दहशत का माहौल बनाया कि पर्यटक अपनी जान बचाकर भागते नजर आए।

स्थानीय लोगों को ‘कारसेवकों’ की इस भीड़ से अनहोनी की आशंका होने लगी है। मोदी का जुलूस लोकतंत्रिक मर्यादाओं को भी तार-तार कर देने वाला साबित हुआ है।

यह दुखद है कि आचार संहिता की दुहाई देकर मुलायम सिंह यादव और मो. आजम खां को नोटिस देने वाला निर्वाचन आयोग भाजपा के मामलों की अनदेखी कर रहा है।

आजम खां ने तो जवाब भी भेज दिया था, लेकिन उसको पढ़ने से पहले ही उन्हें चुनाव प्रचार में भाग न लेने की सजा सुना दी गई।

निर्वाचन आयोग का रुख सपा के ही प्रति कड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे दलों के नेताओं के बयानों पर गौर नहीं कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें