फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर भत्ते को 200 करोड़ का इंतजाम

Fri, 25 Apr 2014 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान व मतगणना ड्यूटी करने वाले सुरक्षा कर्मियों को विशेष भत्ता देने के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इलाहाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय विभिन्न जिलों को रकम आवंटन करने का कार्य शुरू कर दिया है।
 
अपर पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदान व मतगणना ड्यूटी में तैनात होने वाले सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों को 150 से 300 रुपये तक विशेष भत्ता दिया जाना है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इसके भुगतान के लिए दो सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था हो चुकी है।

इस रकम में विशेष भत्ते के साथ ही वाहनों के संचालन (पेट्रोल व डीजल खर्च) और बसों के किराए व्यय भी शामिल है।

एडीजी ने कहा कि इस बात का आकलन कर लिया गया है कि किस जिले में कितनी रकम भत्ते के लिए और कितनी रकम अन्य मद में दी जानी है।

इसके आधार पर जिलों को रकम भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें