फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Ayodhya Visit: धरे रह गए काजू-बादाम... सिर्फ चाय और पानी कर अयोध्या से विदा हो गए पीएम मोदी

Sun, 31 Dec 2023 08:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

PM Modi in Ayodhya : मंच से विदा होने से पहले मंच पर ही पानी पीया। उनके लिए कटलेट, काजू कतली, भुना काजू, बादाम, पिस्ता व सिविल लाइन स्थित एक होटल में बने पूड़ी-सब्जी, मिठाई, अचार से भरे लंच पैकेट भी रखे थे।
विज्ञापन
PM Modi Ayodhya - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब पांच घंटे के कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में प्रधानमंत्री ने सिर्फ चाय और पानी ही पीया। सभा स्थल पर उनके नाश्ते के लिए आए काजू-बादाम और पकवान धरे रह गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचे। करीब सवा तीन घंटे यहां रहे। मंच पर पहुंचने से पूर्व उन्होंने राजघाट में मीरा मांझी के घर चाय पी थी। मंच से विदा होने से पहले मंच पर ही पानी पीया। उनके लिए कटलेट, काजू कतली, भुना काजू, बादाम, पिस्ता व सिविल लाइन स्थित एक होटल में बने पूड़ी-सब्जी, मिठाई, अचार से भरे लंच पैकेट भी रखे थे। पीएम ने इन्हें ग्रहण तो नहीं किया फिर भी पूरे कार्यक्रम के दौरान वह ऊर्जा से लबरेज दिखे।

विज्ञापन


सीएम ने सरयू होटल में किया नाश्ता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह सरयू होटल में नाश्ता किया। उनके लिए दलिया, दही, पूड़ी-सब्जी, नारियल पानी व सूखे मेवे का इंतजाम किया गया था। हालांकि, दोपहर में उन्होंने भी भोजन नहीं किया और पीएम के साथ रवाना हो गए।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री को सुनने के लिए झारखंड व बिहार से पहुंचे युवा

प्रधानमंत्री को सुनने के लिए प्रदेश ही नहीं देश के कोने-कोने से समर्थकों का जमावड़ा दिखा। झारखंड व बिहार से आई युवाओं की टोली कार्यक्रम में खासा उत्साहित दिखीं। बिहार की रोशनी ने कहा कि पीएम नारियों के उत्थान के लिए तमाम योजनाओं को चला रहे हैं। आदित्य नारायण ने कहा कि मोदी जी को सुनने के लिए आतुर थे, इसलिए तमाम जतन करके यहां तक पहुंचे हैं। कहां की सिर्फ दावे करने से ही देश का उद्धार नहीं होता बल्कि मोदी जी के तरीके उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास भी होना चाहिए।

छात्राएं बोलीं-श्रीराम मंदिर से बड़ा और कोई तोहफा नहीं
प्रधानमंत्री की रैली में जिले के कई स्कूलों की छात्राएं भी शामिल हुईं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या को श्रीराम मंदिर का तोहफा दिया है। इससे बड़ा और कोई उपहार नहीं हो सकता है। बीकापुर से आई ममता, श्रुति, शालिनी यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से रोजगार के नए आयाम खुलेंगे और जिले का विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें