फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भिनगा में बनेगा आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय

Sat, 22 Feb 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भिनगा में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का डिजाइन। -स्रोत : नगर पालिका
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। उसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए शासन के निर्देश पर भूमि का चयन कर उसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो नए वित्तीय वर्ष में इसका निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय के निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से सभी नगर आयुक्तों व अधिशाषी अधिकारियों को छह जनवरी को एक पत्र भेजा गया था। उसमें जिला मुख्यालय की नगर निकायों में आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर आगणन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।

निर्देश के अनुपालन में नगर पालिका भिनगा की ओर से साइबर थाने के निकट भूमि का चयन किया गया है। चयनित की गई एक हजार वर्ग मीटर भूमि में आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। इसका भवन तीन मंजिला होगा जिसकी ऊपरी मंजिल पर सिक्योरिटी गार्ड रहेंगे।
विज्ञापन


भवन की बाकी दो मंजिलों में लोगों को बैठने के लिए आधुनिक कुर्सी, सोफा, टीवी व कंप्यूटर सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें आम जन ही नहीं, छात्र भी डिजिटल माध्यम से अपनी पढ़ाई व प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

इस बारे में ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने बताया कि डीएम अजय कुमार द्विवेदी की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें