फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर बताने पर ही जमा होगा हाउस टैक्स, जानें फायदे

Wed, 18 Apr 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ में नगर निगम ने बिना मोबाइल नंबर के हाउस टैक्स जमा करना बंद कर दिया है। पहली बार बिना सूचना दिए लागू की गई इस व्यवस्था से कई लोगों को परेशानी भी हुई। उनको बिना टैक्स जमा किए लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


ऑनलाइन गृहकर सिस्टम के लिए नया सॉफ्टवेयर भी पिछले साल बनवाया गया है। गृहकर दाताओं को आसानी से बिल मिले और टैक्स जमा का मैसेज भी मिले, इसके लिए सॉफ्टवेयर में मोबाइल नंबर को फीड करना जरूरी किया गया है।

शहर में करीब साढ़े पांच लाख भवन स्वामी हैं। नए वित्तीय वर्ष से बिना मोबाइल नंबर के टैक्स जमा करना बंद किया गया है। कैश काउंटर पर कर्मचारी कम्प्यूटर के जरिए टैक्स तभी जमा कर पाएगा जब वह पहले मोबाइल नम्बर फीड करेगा। यदि किसी भवन स्वामी के कई मकान शहर में हैं तो वह उन सभी के बिलों में अपना एक ही नंबर दर्ज करा सकता है। उसके लिए अलग-अलग नम्बर दर्ज कराने की जरूरत नही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर दर्ज होने के फायदे

डेमो - फोटो : डेमो
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया, मोबाइल नंबर दर्ज होेने से भवन स्वामी को उसी नंबर पर उसका बिल भेज दिया जाएगा। टैक्स की छूट की जानकारी एसएमएस से मिलेगी। टैक्स जमा होने पर धन्यवाद का मैसेज जाएगा।

अवकाश में जब गृहकर जमा होगा, उसकी सूचना भी मिलेगी। दूसरी ओर उन्होंने बताया, सिस्टम को इस तरह बनाया गया है कि जब तक मोबइल नंबर फीड नहीं किया जाएगा तब तक नया कर निर्धारण सॉफ्टवेयर स्वीकार ही नहीं करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें