हेल्थ एटीएम के बारे में जानकारी देते कौशलेंद्र।
- फोटो : amar ujala
सब ठीक रहा तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सेहत की जांच व उन्हें विशेषज्ञ से परामर्श मिलने की राह और आसान होगी। यह संभव होगा पीओसीटी कंपनी के मोबाइल हेल्थ एटीएम वैन से। इसमें जांच के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विशेषज्ञ चिकित्सकों से बात करने की भी व्यवस्था रहेगी। दूर-दराज क्षेत्र के लिए यह एक चलता-फिरता अस्पताल होगा।