फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में महफूज रहेंगे पर्यटक, जानें कैसे

Fri, 20 Feb 2015 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अगले 15 दिनों में पर्यटन विभाग मोबाइल एप लाएगा। यह एप विभिन्न स्थानों की जानकारी देने के साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 और पुलिस हेल्पलाइन 100 से भी जुड़ा होगा।
विज्ञापन


22 फरवरी से शुरू होने जा रहे यूपी ट्रैवल मार्ट-2015 की जानकारी देते हुए पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की योजनाएं बताईं।

उन्होंने बताया कि फिक्की के सहयोग से हो रहे इस आयोजन पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसमें से 1.5 करोड़ रुपये राज्य सरकार व इतनी ही राशि फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) खर्च करेगी। ट्रैवल मार्ट में अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस समेत 30 देशों के 79 टूर ऑपरेटर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन 22 फरवरी को लॉ-मार्टिनियर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। 23 व 24 फरवरी को टूर ऑपरेटरों के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बेंच टू बेंच मीटिंग होगी।

मेडिकल टूरिज्म को भी मिलेगा बढ़ावा

25 को टूर ऑपरेटरों को तीन टीमें बनाकर बौद्ध परिपथ, ऐतिहासिक स्थल और वन्य जीव अभ्यारण्य का भ्रमण कराया जाएगा।

27 फरवरी को तीनों टीमें आगरा में मिलेंगी। 28 फरवरी को आगरा में एक वर्कशॉप का आयोजन होगी, जहां पर्यटन स्थलों के बारे में सुझावों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 15 दिन में विभाग ‘यूपी टूरिज्म’ के नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च करेगा।

कहा कि राज्य सरकार की योजना मेडिकल टूरिज्म को भी बढा़वा देने की है। उत्तर प्रदेश होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि लखनऊ की कल्चर और क्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए समुचित कदम उठाने होंगे।

फिक्की के निदेशक राहुल चक्रवर्ती ने कहा कि यूपीटीएम के पहले आयोजन में पर्यटन के लिहाज से मजबूत स्थलों को ही दुनिया के ऑपरेटरों के सामने रखा जा रहा है। अगले पांच साल तक यह आयोजन यूपी में ही होगा।
विज्ञापन

दुधवा में मिलेंगी अधिक सुविधाएं

अमृत अभिजात ने कहा कि दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए जगह-जगह साइनेज लगवाए जा रहे हैं।

तीन गेस्ट हाउस भी जल्द तैयार हो जाएंगे। वहीं आगरा समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

उधर, प्रबंध निदेशक (पर्यटन) डॉ. शशंाक विक्रम ने कहा कि 15 दिन में लखनऊ से वाराणसी, आगरा और इलाहाबाद के लिए नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी।
 
फिल्मकार मुजफ्फर अली ने बताया कि 23 फरवरी को रेजीडेंसी में लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब पर आधारित नाटक ‘इंद्रसभा’ का मंचन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें