फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के घर से मोर्चा खोलेंगे मनरेगा कर्मी

Mon, 18 Nov 2013 12:29 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा संविदा कर्मी सोमवार से प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर से मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सपा सरकार पर मनरेगा संविदा कर्मियों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के पहले रोजगार सेवकों को तमाम बड़े सपने दिखाने वाले सपा नेता सत्ता में आने के बाद सो गए। इसलिए उन्हें जगाने के लिए आंदोलन का फैसला किया गया है।

सपा नेताओं ने तोड़ दिया वादा
त्रिपाठी के अनुसार, सपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले घूम-घूम कर मनरेगा संविदाकर्मियों के नियमितीकरण का वादा किया था। पर, सत्ता में आने के बाद यह वादा पूरा करना तो दूर उल्टे नियमित मानदेय भुगतान भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


सरकार से कई बार इस बारे में आग्रह किया गया लेकिन वह पूरी तरह मौन साधे बैठी है। ऐसे में मनरेगा संविदा कर्मियों के सामने आंदोलन के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा कि 18 नवंबर को मनरेगा कर्मी सैफई मार्ग पर धरना देंगे। दोपहर बाद 2 बजे तक यदि सरकार ने कोई घोषणा कर दी तो ठीक, वर्ना सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर का घेराव किया जाएगा।

त्रिपाठी ने मांग की कि बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। साथ ही मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को शामिल किया जाए।

यूपी की तमाम छोटी-बड़ी हलचल से रहिए अपडेट यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें