फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 26 लाख मनरेगा श्रमिकों के बकाए का एकमुश्त भुगतान करेगी योगी सरकार

Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश सरकार राज्य के 26 लाख से अधिक मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी देने के लिए केंद्र सरकार से पैसा मिलने का इंतजार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार ने अपने खजाने से इन श्रमिकों को एकमुश्त 611 करोड़ रुपये भुगतान का फैसला कर लिया है। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन से मनरेगा श्रमिकों को काम मिलना लगभग ठप है। इसके अलावा काफी दिनों से उनका बकाया भी लंबित है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में मनरेगा श्रमिकों के बकाए का एकमुश्त भुगतान इसी महीने कराने की संस्तुति की थी। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से संपर्क कर भुगतान कराने का निर्देश दिया था।

बताया जा रहा है कि मौजूदा हालात में केंद्र मार्च तक मनरेगा श्रमिकों का भुगतान नहीं कर पाएगा। अफसरों के फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्र से मजदूरी की रकम मिलने की प्रत्याशा में स्टेट बजट से 611 करोड़ रुपये मनरेगा श्रमिकों को एकमुश्त दिलाने की कार्यवाही का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास विभाग को ऋण के तौर पर दी जाएगी ये रकम

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव पर कार्यवाही पूरी हो गई है। ग्राम विकास विभाग को यह रकम ऋण के तौर पर दी जाएगी। अप्रैल में केंद्र से राशि आने पर ग्राम विकास विभाग इसे लौटा देगा।

अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च से पहले 24 मार्च तक की मजदूरी की बकाया राशि श्रमिकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंच जाएगी।

प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने कहा, 30 मार्च को एक संक्षिप्त कार्यक्रम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 26 लाख से अधिक मनरेगा श्रमिकों के खाते में 611 करोड़ रुपये की बकाया मजदूरी डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे।,
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें