फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया से हनीमून मनाकर लौटे क्वारंटीन किए गए आईएएस गायब, सुल्तानपुर में मिली लोकेशन

Fri, 27 Mar 2020 09:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश से हनीमून मनाकर लौटे क्वारंटीन किए गए केरल कैडर के आईएएस अनुपम मिश्रा लापता हो गए। यहां पुलिस को सूचना मिली कि वह कानपुर में हैं। कई घंटे तक पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। आखिर में सर्विलांस ने आईएएस की लोकेशन सुल्तानपुर में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


प्रयागराज के नैनी निवासी अनुपम मिश्रा केरल कैडर के आईएएस हैं। वर्तमान में वह केरल के कोल्लम जिले के एसडीएम हैं। वह सिंगापुर और मलेशिया से हनीमून मनाकर करीब 10 दिन पहले लौटे थे।

एयरपोर्ट पर मेडिकल जांच के बाद उनको 14 दिनों के लिए क्वारंटीन की डॉक्टरों ने सलाह दी थी। पर, वह अपने सरकारी आवास से गायब हो गए। शुक्रवार को आलाधिकारियों ने शहर पुलिस को सूचना दी कि अनुपम मिश्रा कानपुर में हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी तुरंत तलाश शुरू कर दी। जांच में उनकी लोकेशन सुल्तानपुर में पाई गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि जो सूचना केरल से यूपी पुलिस को दी गई थी वह गलत थी। दरअसल, कानपुर की जगह उनकी लोकेशन सुल्तानपुर में थी मतलब मिस कम्यूनिकेशन की वजह से शहर पुलिस कई घंटे परेशान रही।

विज्ञापन

आईएएस के लापता होने का ऐसे हुआ खुलासा

14 दिन के क्वारंटीन में भेजे गए आईएएस के हालचाल जानने के लिए कुछ अधिकारियों ने उनके घर फोन किया तो पता चला कि वह घर पर नहीं हैं। अधिकारियों ने फोन पर संपर्क किया तो अनुपम ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बंगलूरू गए हैं। क्योंकि वह एक डॉक्टर हैं और उनकी देखभाल वहां अच्छे से होगी।

यह जानकारी होते ही केरल में हड़कंप मच गया था। अनुपम मिश्रा ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें