फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bungalow on discount: पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलो में 'माननीयों' को 50 प्रतिशत छूट के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी

Wed, 08 Jun 2022 01:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों में सांसद, विधायक और विधान परिषद के सदस्यों को 50 प्रतिशत छूट पर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों में विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और सांसदों को 50 प्रतिशत की छूट के साथ आवासीय सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की आवासीय इकाईयों में सांसदों,  विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को रियायती दर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों की निर्धारित दरों में 50 प्रतिशत छूट की सुविधा अनुमन्य होगी। यह रियायत अधिकतम दो कक्षों पर लागू होगी।
विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों में जनप्रतिनिधियों को रियायती दर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई किये जाने के लिए प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, लखनऊ को आवश्यक निर्देश दे दिये गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें