फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानपरिषद में नवनिर्वाचित 36 सदस्यों ने ली शपथ

Wed, 09 Mar 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • यूपी विधानपरिषद में नए सदस्यों ने ली शपथ
  • सीएम की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
  • माफिया बृजेश सिंह नहीं पहुंचे शपथ लेने
  • विधायकों के लिए हुई बड़ी घोषणाएं
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद् में हाल ही में निर्वाचित हुए 36 सदस्यों को बुधवार शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को विधान परिषद के सभापति ओमप्रकाश शर्मा ने शपथ दिलाई। बीते रविवार को यूपी में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजे आए थे। इस चुनाव में अधिकतर उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के ही थे।

बुधवार को आयोजित हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में ‌वाराणसी क्षेत्र से चुने गए माफिया बृजेश सिंह नहीं पहुंचे। सदन में बाकी के 35 सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने युवा सदस्यों को दी बधाई

अखिलेश यादव - फोटो : demo
सीएम अखिलेश ने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही सीएम अखिलेश ने कहा कि विधान परिषद एक गरिमा और प्रतिष्ठा वाला सदन है। सीएम ने कहा इस सदन में इस बार युवा सदस्य चुनकर आए हैं। पहली बार इतनी संख्या में युवा चुने गए हैं। 

ये उच्च सदन अब युवा सदन हो गया है। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। हम सभी को मिलकर पार्टी को आगे ले जाना है। 

सीएम ने सदन के वरिष्ठ सदस्यों से युवा सदस्यों को मार्गदर्शन देने की बात भी कही। अखिलेश ने कहा कि अब युवा सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वो सभी का विश्वास बनाए रखें। 
विज्ञापन

सीएम ने विधायकों के लिए की ये घोषणाएं

विधानप‌रिषद - फोटो : demo
मुख्यमंत्री ने नए सदस्यों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।  उन्होंने कहा कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में 100-100 हैंडपंप लगवा सकेंगे और इतने ही हैंडपंपों की रीबोरिंग भी करा सकेंगे। 

उन्होंने विधायकों को 10-10 लोहिया आवास और 8 किमी सड़क बनवाने का भी तोहफा दिया है। जिनविधायकों के पास राजधानी में निजी आवास नहीं हैं, उन्हें आवास भी दिया जाएगा। साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन राशि दो हजार रुपये बढ़ा दी है। 

विधायक लोहिया गांव का चयन कर सकेंगे। वे कितने गांव चुन सकेंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

विधायक अपने क्षेत्रों में हॉट मिक्स प्लांट से 8-8 किमी सड़क बनवा सकेंगे। पूर्व विधायकों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये मासिक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें