फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम बदला, 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को आएगा परिणाम

Sun, 06 Feb 2022 06:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में विधान परिषद चुनाव, विधान सभा चुनाव परिणाम आने के बाद होंगे। चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा जबकि परिणाम 12 अप्रैल को आएंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 35 स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव को टाल दिया है। अब यह चुनाव नई सरकार के गठन के बाद होगा। सभी सीटों पर एक साथ 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 12 अप्रैल को इनकी गिनती होगी।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के साथ-साथ घोषित किए गए विधान परिषद के चुनाव को आगे बढ़ाने के  लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने आयोग से मांग की थी। इस पर आयोग ने चुनाव टालने का फैसला किया। पहले यह चुनाव दो चरणों में होने थे। पहले चरण की 30 सीटों के लिए चार फरवरी से नामांकन शुरू हो गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। जो नामांकन प्रक्रिया गत चार फरवरी से शुरू हुई थी, उसे फिलहाल रोक दिया गया है। इन 30 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से दोबारा शुरू की जाएगी।

पहले चरण के लिए नामांकन 19 मार्च तक लिए जाएंगे। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिसने नामांकन कर लिया है वह नामांकन मान्य होगा। दूसरे चरण में छह सीटों के लिए 15 मार्च से 22 मार्च तक नामांकन किया जा सकेगा। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें