फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा नहीं संग्राम, अब सपा के गढ़ में 131 इस्तीफे

Wed, 21 Sep 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम स‌िंह
विज्ञापन
सपा का संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मैनपुरी में एमएलसी अरव‌िंद यादव के नेतृत्व में 58 ग्राम प्रधानों, 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 3 जिला पंचायत सदस्यों ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


बता दें क‌ि दो दिन पहले पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अरव‌िंद स‌िंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अरव‌िंद यादव रामगोपाल यादव के सगे भांजे हैं।

अरविंद पर जमीन कब्जाने से लेकर गुंडागर्दी करने तक के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद ने सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी ‌की थी, जिसके आधार पर यह फैसला ‌लिया गया।
विज्ञापन


इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए रामगोपाल यादव के बेटे व फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि परिवार में सभी नेताजी का बहुत सम्मान करते हैं, अरविंद ने उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा।

वहीं, जमीन कब्जाने के आरोपों पर अक्षय का कहना था कि पहले इस मामले की जांच की जानी चाहिए फिर कार्रवाई की जाए। 
Trending Videos
विज्ञापन

250 से ज्यादा पदाध‌िकारी दे चुके हैं इस्तीफे

अखिलेश यादव ‌व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल यादव टीम अखिलेश के सात कद्दावर युवा नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में सपा से बर्खास्त कर चुके हैं।

 इनमें तीन एमएलसी, तीन युवा संगठनों के अध्यक्ष और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हैं। 

इस कार्रवाई से आक्रोशित युवा नेताओं ने इस्तीफे की झड़ी लगा दी थी। सोमवार शाम तक 250 से ज्यादा पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके थे। शिवपाल ने सभी के त्यागपत्र स्वीकार कर लिए। अब मैनपुरी में भी बगावत के स्वर फूटने लगे हैं। वहां बुधवार को 131 लोगों ने इस्तीफे दे ‌द‌िए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें