सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले के बाद बगावत शुरू हो गई है। पार्टी के युवा नेता और कार्यकर्ताओं ने शिवपाल के नेतृत्व में काम करने से इंकार कर दिया है।
सभी संगठनों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का कहना है, अगर अखिलेश को अध्यक्ष पद वापस नहीं दिया गया तो वे इस्तीफा दे देंगे।
वहीं सुबह से अखिलेश, शिवपाल और मुलायम के घर विधायकों और नेताओं की भीड़ जुट रही है। एमएलसी आनंद भदौरिया ने मुलायम सिंह से मांग की है कि पार्टी को युवा हाथों में सौंप दिया जाए।
उन्होंने सपा सुप्रीमो से कहा कि बीच युद्ध सेनापति न बदलें और अखिलेश को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहने दें।