फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से साधा योगी सरकार पर निशाना

Sat, 07 Nov 2020 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश की योगी सरकार पर ट्वीट के माध्यम से तंज कसा है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी का मिशन शक्ति अपराधियों को शक्ति दे रहा हूं।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के देवरिया जिले में बेटी से छेड़खानी करने का विरोध करने पर दबंगों ने एक पिता को मार डाला। अमर उजाला की इस खबर को यूपी कांग्रेस के पेज से ट्वीट किया गया है।
 

बता दें कि महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों को खुद की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ नवरात्रि के पहले दिन किया गया था जो कि 25 अक्तूबर तक चला।
विज्ञापन


इसके बाद अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार इस मिशन की प्रशंसा कर रही है जबकि विपक्ष महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाकर सरकार को घेर रहा है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर उसके पिता की दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
 
मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने, छेड़खानी और गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें