फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में अगवा युवक की टुकड़ों में मिली लाश

Tue, 29 Mar 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
क्षत-व‌िक्षत हालत में म‌िली लाश - फोटो : Demo
विज्ञापन
श्रावस्ती जिले के भंगहा बाजार से अगवा एक युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार देर रात को चित्तौरा कोतवाली देहात क्षेत्र में मिला। धड़ को कुत्ते नोंच रहे थे। कुछ दूरी पर उसका सिर मिला। चार किलोमीटर दूर उसके हाथ-पैर मिले। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दरगाह थाने की पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सप्ताह भर पूर्व युवक को एक व्यक्ति बुलाकर ससुराल ले गया था। उसके बाद से वह लापता था।

कोतवाली देहात अंतर्गत रसूलपुर नहर के पास रविवार रात को कुछ राहगीर गुजर रहे थे। तभी उन्हें तेज बदबू का एहसास हुआ। एक जगह कुत्तों का झुंड इकट्ठा था। पहले तो सभी ने समझा कि कुत्ते किसी मवेशी को नोंच रहे होंगे। 
विज्ञापन


लेकिन टार्च जलाने पर शव पड़ा देख सभी सकते में आ गए। ग्रामीणों ने रात में ही कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। 

शरीर के अन्य हिस्सों की खोज शुरू हुई तो चार किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास पैर, हाथ व अन्य अवशेष बरामद हुए। युवक की पहचान श्रावस्ती जिले के कोतवाली भिनगा अंतर्गत भंगहा बाजार निवासी छोटेलाल साहू (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन

ससुराल से चल रही थी रंजिश

पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्रावस्ती पुलिस से संपर्क साधा गया है। पता चला है कि सप्ताह भर पूर्व युवक को कोई व्यक्ति घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। मामला रंजिश का लग रहा है। 

ऐसे में जांच के बाद कुछ कह पाना संभव होगा। इस मामले में दरगाह थाने की पुलिस ने पत्नी संगीता, सास, दो साले व सहयोगी मेराज को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया कि जांच की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं।  

सप्ताह भर पूर्व घर से लापता हुए छोटेलाल की रंजिश उसके ससुराल से चल रही थी। दो वर्ष पूर्व छोटेलाल का विवाह दरगाह थाना अंतर्गत बख्शीपुरा नई बस्ती मोहल्ला निवासी संगीता के साथ हुआ था। लेकिन उसके बाद पारिवारिक मामलों को लेकर ससुरालीजनों से छोटेलाल का विवाद हो गया था। 

पत्नी से तलाक तक की नौबत आ गई थी। इस समय संगीता मायके में रह रही थी। उसने ही मेराज के माध्यम से सप्ताह भर पूर्व छोटेलाल को बुलवाया था। इसके बाद छोटेलाल रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। घटना क्षेत्र दरगाह होने के कारण दरगाह पुलिस भी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें