गृहकर निर्धारण से जुड़ी हजरतगंज वार्ड की 100 फाइलों की तलाश में जब
शुक्रवार को पूर्व कर अधीक्षक राजेंश सिंह की अलमारी का ताला तोड़ा गया तो
उसमें 1192 फाइलें निकलीं।
कॉमर्शियल गृहकर निर्धारण से जुड़ी हजरतगंज
वार्ड की 100 फाइलों के गायब होने का मामला सामने आने के बाद नगर आयुक्त व
महापौर की ओर से फाइलों का पता लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे।
महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि जो फाइलें मिली हैं उनको सूचीबद्ध करने के निर्देश कर अधीक्षक जोन एक को दिए गए हैं।