फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बद्री ज्वैलर्स के मालिक को गोली मारी, बदमाश फरार, रंजिश का अंदेशा

Thu, 12 Nov 2020 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के बाद... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बद्री ज्वेलर्स के मालिक अभिषेक केसरवानी को बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने विकासनगर थाना क्षेत्र के सीमैप के पास गोली मार दी। गोली अभिषेक के दाहिनी बांह को चोटिल कर सीने में जा धंसी है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सराफा कारोबारी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक लूट की वारदात नहीं हुई है। पुरानी रंजिश व अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक महानगर थानाक्षेत्र के छन्नीलाल चौराहे के पास रहने वाले बद्री सर्राफ के बेटे अभिषेक की कल्याणपुर में बद्री ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रात करीब 10:30 बजे वे दुकान बंद कर पत्नी के साथ कार से घर जा रहे थे। 

जैसे ही विकासनगर में सीमैप के सामने पहुंचे, कार सवार बदमाशों ने उनको गोली मार दी। ओवरटेक कर रोकी कार, पहले गाली दी फिर मारी गोली अभिषेक की पत्नी के मुताबिक बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोकी। उसमें से दो बदमाश नीचे उतरे और उनके पास पहुंचे। पहले गालियां दी और फिर अभिषेक को कार से बाहर खींचने की कोशिश की। इस बीच, पत्नी ने एक बदमाश के हाथ में असलहा देख लिया। 
विज्ञापन


उसने चीखकर अभिषेक से कार भगाने को कहा। इसके बाद कार का पीछे करते समय बदमाश ने अभिषेक पर फायर झोंक दिया। गोली चालक की तरफ का शीशा तोड़कर अभिषेक के सीने में जा धंसी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोली लगने के बावजूद अभिषेक विकासनगर थाने के पास पहुंचे। अभिषेक की पत्नी के मुताबिक वह बदमाशों को पहचान नहीं सकी।

Trending Videos
विज्ञापन

10 टीमें कर रहीं हमलावरों की तलाश

विकासनगर थाना क्षेत्र में बद्री ज्वेलर्स के मालिक अभिषेक केसरवानी को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश और वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने वहां मुआयना किया। पुलिस ने बद्री ज्वेलर्स की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने दुकान से अभिषेक का पीछा किया है। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया है।

नाकाबंदी कर तलाशी जा रही कार
एडीसीपी के मुताबिक, वारदात की सूचना मिलने पर तत्काल पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया है। हर तरफ नाकाबंदी कर दी गई है। कार सवारों की तलाश की जा रही है। कार के नंबर का कुछ हिस्सा ही दिखा है। अभिषेक की पत्नी ने कार के नंबर का सिर्फ यूपी-40 ही बताया है। उसके आधार पर तलाश की जा रही है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस की टीम खंगाल रही है।

लूट से इनकार, पुरानी रंजिश की हो रही पड़ताल
एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव केमुताबिक, कार सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। वारदात के दौरान लूट नहीं हुई है। हालांकि अभी परिवारीजनों ने कोई बात नहीं बताई है। वहीं पुलिस पुरानी रंजिश को लेकर भी पड़ताल कर रही है। एडीसीपी केमुताबिक, जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। वह पुरानी रंजिश की तरफ ही संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें