फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदमाशों ने महिला डॉक्टर का लूटा मोबाइल, गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णा नगर में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाश अपोलो अस्पताल की डॉक्टर विभूतिखंड निवासी जया श्रावणि दोनेपूडि का मोबाइल लूट कर भाग निकले। कृष्णानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डॉक्टर जया के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 11 बजे वह नाइट शिफ्ट ड्यूटी पूरी करके अस्पताल से निकली थीं। इस बीच उनके पास किसी की कॉल आ गई। वह बात कर ही रही थीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। डॉक्टर ने शोर मचाया मगर तब तक आरोपी भाग चुके थे। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों को सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में सरोजनीनगर के अमौसी का रोशन कुमार और हरदोई के तड़ियावां निवासी ईशान गुप्ता है। आरोपियों ने एक जून को सरोजनीनगर से बाइक चुराई थी। इससे वे लूट की एक और वारदात को अंजाम दे चुके थे। इनके पास से बाइक व डॉक्टर का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें