फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ घर जा रही थी लड़की, नदी दिखी तो लगा दी छलांग

Tue, 22 Dec 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार शाम बलरामपुर नगर स्थित ननिहाल से पिता के साथ घर लौट रही किशोरी ने सिसई घाट पुल पर राप्ती नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने किशोरी को डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवारीजन किशोरी को मानसिक रूप से बीमार बता रहे है।

ग्राम हड़पुर जनकपुर निवासी विवेक तिवारी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी हर्षिता बलरामपुर के बलुहा मोहल्ले में ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है।

हर्षिता कक्षा 9 की छात्रा है। सोमवार को विवेक हर्षिता को लेकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में राप्ती नदी सिसई घाट पुल पर हर्षिता ने नदी में अचानक छलांग लगा दी।

लोगों ने हर्षिता को डूबने से बचा लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवेक ने बताया कि हर्षिता मानसिक रुप से बीमार है और पिछले एक साल से उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हर्षिता ने भी बीमारी से तंग आकर नदी में कूदकर जान देने की बात स्वीकार की है। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक साहब सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें