फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीयर के केन व कूड़ा... उजड़े चमन से दिखते हैं शादीघर

Wed, 14 Jan 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
काकोरी में बदहाल पड़े शादीघर।
विज्ञापन
पंकज विश्वकर्मा
विज्ञापन

लखनऊ। नगर पंचायत काकोरी के वार्ड कटरा बाजार और सागर तालाब वार्ड के चौधरी मोहल्ला में गरीबों की शादियों के लिए बने शादीघर जर्जर हो चुके हैं। इन्हें डूडा ने वर्ष 2015-16 व 2016-17 में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया था।
कटरा बाजार वार्ड स्थित शादी घर की दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है। बिजली बोर्ड टूटे पड़े हैं, कमरों के दरवाजे जर्जर हो गए हैं और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हैं। अंदर कूड़ा बिखरा है और कूड़ेदानों में बीयर के खाली केन दिखाई दे रहे हैं। देखरेख कर रहे चपरासी ने बताया कि यहां अब भी शादियां होती हैं, लेकिन सुविधाओं की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जितेंद्र, सोनू, आजाद और पुरुषोत्तम ने बताया कि शादी घर तक पहुंचने के लिए रास्ता बेहद संकरा है। चार पहिया वाहन करीब 300 मीटर दूर खड़ा करना पड़ता है, फिर पैदल या दोपहिया से जाना पड़ता है। बाहर नाली बजबजा रही है और कूड़े का ढेर लगा है। सफाईकर्मी नियमित नहीं आते, जिससे अंदर और बाहर गंदगी का अंबार लगा रहता है।
सागर तालाब वार्ड के चौधरी मोहल्ला में गरीबों के लिए बना शादी घर पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसका निर्माण वर्ष 2015-16 में तत्कालीन भाजपा चेयरमैन सुशील लोधी के कार्यकाल में कराया गया था। स्थानीय निवासी रियाज, गुड्डू, राजू, नवनीत और राजकुमार ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल में कुछ वर्षों तक यहां गरीबों की शादियां हुईं, लेकिन बाद में देखरेख के अभाव में भवन जर्जर होता चला गया। उसमें लगे पंखे चोरी हो गए हैं और अब अंदर भूसा भरा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिकारी सुदेश यादव ने बताया कि अज्ञात लोगों ने पंखे व अन्य सामान चोरी कर लिया है। शादी घर में सफाई के लिए संविदा कर्मी की तैनाती है। सफाई कराई जाएगी। हालांकि, जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए फिलहाल कोई आदेश नहीं मिला है।

काकोरी में बदहाल पड़े शादीघर।

काकोरी में बदहाल पड़े शादीघर।

काकोरी में बदहाल पड़े शादीघर।

काकोरी में बदहाल पड़े शादीघर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें