अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर यूपी एमएसएमई सम्मेलन के आयोजन को लेकर एसोचेम की सराहना करते हुए सचान ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान राज्य में 96 लाख उद्यमियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया।
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नई एमएसएमई नीति लाएगी। इसमें प्रदेश में नए उद्योग लगाने वाले निवेशकों को कई सुविधाओं और छूट की व्यवस्था होगी। वे सोमवार को एक होटल में एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचेम) की ओर से आयोजित एमएसएमई सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 30 जून को राज्य में एक बड़े लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों के करीब एक लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को ऋ ण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ऋण मेले की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में भी ऋ ण मेलों का आयोजन होगा।
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर यूपी एमएसएमई सम्मेलन के आयोजन को लेकर एसोचेम की सराहना करते हुए सचान ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान राज्य में 96 लाख उद्यमियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
एसोचेम के यूपी डेवलपमेंट काउंसिल के सह अध्यक्ष अनुपम मित्तल ने कहा कि यूपी निवेशकों के सबसे अनुकूल राज्यों में अग्रणी है। एसोचेम की चमड़ा एवं फुटवियर समिति के सह अध्यक्ष मोतीलाल सेठी ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों की सुविधा के लिए कई कदम उठा रही है।