फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : राज्यमंत्री असीम अरूण बोले-अब बिना झंझट बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन, चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

Wed, 01 Oct 2025 04:11 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

असीम अरुण ने कहा, वृद्धजनों को पेंशन पाने के लिए फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार के पास सभी का डेटा उपलब्ध है।

विज्ञापन
दीनदयाल सभागार में मंत्री असीम अरूण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग व हेल्पएज इंडिया के तत्वावधान में बुधवार भागीदारी भवन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के योगदान और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अपने संबोधन में मंत्री असीम अरुण ने कहा, अब वृद्धजनों को पेंशन पाने के लिए फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन


सरकार के पास सभी का डेटा उपलब्ध है। जैसे ही कोई व्यक्ति 60 वर्ष का होगा। उसकी पेंशन स्वतः बन जाएगी। सरकार इसकी व्यवस्था कर रही है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मियों को हर वर्ष जीवित प्रमाण पत्र के लिए विभाग या ट्रेजरी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सरकार ऐसा डिजिटल पोर्टल विकसित कर रही है, जिससे आवश्यक दस्तावेज सीधे मोबाइल या नजदीकी साइबर कैफे से सबमिट किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में हेल्पएज इंडिया के राज्य प्रमुख अनूप पंत, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एस. वेंकटेश्वर लू, जिला समाज कल्याण अधिकारी अजीत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वृद्धजनों का सम्मानित करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम कार्य का समापन- “दुआएं बुज़ुर्गों की लेता चल मुसाफिर, यही रोशनी तुझे मंजिल दिखाएगी।” के साथ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें