उन्होंने कहा कि अपनी विरासत को बचाने के साथ ही आधुनिक बाजार, आधुनिक तकनीक और आधुनिक ब्रांडिंग से जोड़ने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, एयर कनेक्टिविटी और निवेश के अनुकूल वातावरण से उद्योग और व्यापार के लिए नई संभावनाएं तैयार की हैं।
इन्वेस्ट यूपी पवेलियन ने हासिल किया शीर्ष सम्मानइंटरनेशनल ट्रेड शो में इन्वेस्ट यूपी पवेलियन ने ''सर्वश्रेष्ठ पवेलियन'' का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान पवेलियन के अभिनव डिजाइन और राज्य के निवेश इकोसिस्टम, नीतियों व व्यापारिक अवसरों की प्रभावी प्रस्तुति के लिए दिया गया है।
समापन समारोह पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने इन्वेस्ट यूपी की टीम को यह पुरस्कार प्रदान किया। इन्वेस्ट यूपी द्वारा पवेलियन में बैठकें और सेक्टोरल सत्र आयोजित किए गए। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के उभरते और मजबूत सेक्टर्स जैसे मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और आईटीईएस , जीसीसी , रिन्यूएबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और डिफेंस का प्रदर्शन किया गया।