एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण नौ अक्तूबर तक मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास यातायात बदला रहेगा। सुबह आठ बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा जो नामांकन समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।