विधानमंडल के दोनों सदनों विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य अब किसी भी एयरलाइंस से यात्रा कर सकेंगे।
इसके लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल (सदस्यों को वायुयान द्वारा यात्रा की सुविधा) नियमावली-1988 में संशोधन करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। अब तक कूपन के जरिये केवल इंडियन एयर लाइंस एवं जेट एयरवेज से ही यात्रा करने की व्यवस्था रही है।
नियमावली में संशोधन के बाद वे किसी भी एयरलाइंस से टिकट बुक कराकर यात्रा कर सकेंगे। टिकट पर होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति बाद में विधानसभा या विधान परिषद सचिवालय द्वारा की जाएगी।