ग्राम्य विकास विभाग के बाद सिंचाई विभाग ने भी खुली बैठक में तीन विकल्प लेकर इंजीनियरों के तबादले करना शुरू कर दिया है।
शनिवार को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने आठ मुख्य अभियंता स्तर-1 से उनकी पसंदीदा जगहें पूछीं और उन्हीं में से एक पर तैनाती दे दी, जबकि दो मुख्य अभियंताओं को उनकी इच्छानुसार ही यथा स्थान रखा।
सिंचाई मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे कैंट स्थित गेस्ट हाउस में तबादला नीति के दायरे में आ रहे सभी मुख्य अभियंताओं के अलावा प्रमुख अभियंताओं को बुलाया। उन्होंने मुख्य अभियंता स्तर-1 से उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी पिछली परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी देखी।
फिर पूछा कि वे किन जगहों पर तैनाती चाहते हैं। उन्होंने अभियंताओं को हिदायत भी दी कि अगर वे मनचाहे स्थान पर तैनाती के बाद बेहतर रिजल्ट नहीं दे पाए तो वे बाध्य सेवानिवृत्ति के लिए भी तैयार रहें।
तबादलों की इस पारदर्शी प्रक्रिया की विभागीय अधिकारियों सराहना करते हुए कहा कि ऐसा विभाग में पहली बार हुआ।