फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: अनुराग ठाकुर ने पतंग उड़ाकर मनाई बसंत पंचमी, बोले- डबल इंजन के कारण यूपी भर रहा विकास की उड़ान

Sat, 05 Feb 2022 04:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश डबल इंजन की सरकार के कारण विकास की उड़ान भर रहा है। इसी तरह 10 मार्च को भी यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पतंग उड़ाते अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाए गए अनुराग ठाकुर ने शनिवार को बसंत पंचमी पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश विकास की उड़ान भर रहा है।

इसी तरह 10 मार्च को एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी-योगी को गाड़ने की बात करने वालों को हार का डर सता रहा है। ऐसे लोगों के बयानों में उनकी बौखलाहट व घबराहट साफ तौर पर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में ऐसे बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस तरह के अमर्यादित बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को काटने का काम नहीं करती, बल्कि खुद ऊंचा उड़ने पर यकीन करती है। ये डबल इंजन की सरकार है। मोदी-योगी की सरकार है जिसने उत्तर प्रदेश के गरीबों को पक्के मकान बना कर दिए, बिजली के कनेक्शन दिए, मुफ्त इलाज सुविधाएं मुहैया कराईं। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग अपराधियों को संरक्षण देते रहे हैं। इन्हीं लोगों ने माफियाराज के माध्यम से गरीबों की जमीनों पर कब्जे किए। हमारी सरकार ने प्रदेश को माफियाराज और अपराधियों से मुक्ति दिलाई। जनता अब इन लोगों की असलियत समझ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें