फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सीजी सिटी उपकेंद्र का किया निरीक्षण, बोले- बेवजह न की जाए बिजली कटौती

Sun, 18 May 2025 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में सीजी सिटी उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि इस भीषण गर्मी में बेवजह बिजली कटौती न की जाए। कटियाबाजों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सीजी सिटी उपकेंद्र का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राजभवन खंड के सीजी सिटी उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपकेंद्र की लॉग बुक और लोड पैनल का जायजा लिया। साथ ही उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर के लोड के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अनुरक्षण के नाम पर बेवजह बिजली कटौती न की जाए। शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बेवजह बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का सामना न करना पड़े। बढ़ती मांग के अनुरूप हर हाल में बिजली आपूर्ति बहाल रहे।

यह भी पढ़ेंःUP News: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर; दी ये सलाह
विज्ञापन


उन्होंने बिजली चोरी करने वाले कटियाबाजों पर भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को तत्काल दूर करने के लिए उपस्थित अधिकारियों और पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया।
विज्ञापन


बताते चलें कि सीजी सिटी उपकेंद्र की क्षमता 2×10 एमवीए है। यहां से तीन पब्लिक फीडर के माध्यम से अहियामऊ, छतनगर, स्वाती सिटी, एकतानगर, पृथ्वीपुरम आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें