फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगदारी न देने पर खनन कारोबारी को मारी गोली

Fri, 22 Nov 2024 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब के शिवपुरी गांव के पास शुक्रवार सुबह खनन स्थल से लौट रहे कारोबारी को रंगदारी न देने पर दबंग ने गोली मार दी। खुद को बचाने के लिए कारोबारी ने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। गोली उनकी हथेली के पार हो गई। पीड़ित ने दबंग के खिलाफ बीकेटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दिगोई गांव निवासी कुलदीप सिंह खनन कारोबारी हैं। शिवपुरी गांव के पास उनका मिट्टी खनन का काम चल रहा है। सुबह सात बजे वह खनन स्थल से बाइक से लौट रहे थे। शिवपुरी गांव के पास कच्चे रास्ते पर कठवारा निवासी महेंद्र सिंह ने उनको रोक लिया और हर रात खनन के एवज में पांच हजार की रंगदारी मांगी। इन्कार पर उसने असलहा निकालकर उन पर गोली चला दी। कुलदीप ने बायां हाथ लगा दिया और गोली उनकी हथेली को चीरते हुए निकल गई। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकला।

कुलदीप के मुताबिक, घटना के समय वह साथी राहुल से फोन पर बात कर रहे थे। पूरी घटना उसने भी सुनी है। घटना की सूचना कुलदीप ने ही पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया, वहां से बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया है कि घायल कुलदीप का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अक्तूबर में जेल से छूटा है आरोपी महेंद्र
पुलिस के अनुसार आरोपी महेंद्र के खिलाफ पहले से कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अक्तूबर में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें