फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने में 30 फिट गहरे खड्ड में गिरी मिनी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 12 Feb 2025 11:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

मिनी बस में सवार होकर यात्री मथुरा से नैमिषारण्य जा रहे थे तभी हरदोई सीतापुर मार्ग पर सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई और खड्ड में गिर गई।
विज्ञापन
खड्ड में गिरी बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में  बुधवार सुबह नैमिषारण्य के हरदोई सीतापुर मार्ग पर गोमती पुल के पास एक बड़ा हादसा टल गया। पुष्कर से वाया मथुरा आ रही एक मिनी बस सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर 30 फिट गहरे खड्ड में जा गिरी। गनीमत  रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


वाहन में कुल 15 यात्री सवार थे। चालक वासुदेव पाराशर ने बताया कि कोई भी संकेतक न होने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ है। बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह 5 बजे के करीब हुआ। इस वाहन में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 15 यात्री सवार थे।

एक घण्टे बाद पहुंची पुलिस
मामले में पुलिस की भी लापरवाही सामने आयी है। घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चेक पोस्ट होने के बावजूद पुलिसकर्मी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोमती पुल से ठाकुर नगर तिराहे तक कोई न कोई हादसे होते रहते हैं। कारण यह कि मुख्य मार्ग पर सफेद पट्टियों एवं संकेतक नहीं है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद सड़क झाड़ियों से ढकी हुई है जिससे भी घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें