फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव : अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार, जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी दिया जवाब

Tue, 04 Feb 2025 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। मामले पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी जवाब दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिल्कीपुर उपचुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गईं। ऐसे में ही आरोप प्रत्यारोप का भी दौर चल रहा है। सोमवार को मिल्कीपुर में जनसभा करने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची का क्षेत्र विशेष में बीएलओ की ओर से वितरण नहीं किया जा रहा है। चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायक के रिश्तेदारों व दोस्तों को थानेदार और सीओ के रूप में तैनात किया गया है। अखिलेश ने यहां तक कह डाला कि डीएम  के इशारे पर उनको गलत कोऑर्डिनेट्स दिए गए ताकि उनका हेलीकॉप्टर मिल्कीपुर में न उतर पाए और वह जनसभा न करने पाएं।

ऐसे में ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सपा अध्यक्ष के आरोपों को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके सभी आरोप झूठे और तथ्यों से परे हैं। वह चुनाव में अपनी हार सामने देखकर खीझ मिटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि मतदाता पर्ची का शत प्रतिशत वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यदि कहीं मतदाता पर्ची नहीं भी पहुंची है तो अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करके मतदाता अपना वोट डाल सकता है। ऐसा नहीं है कि मतदाता पर्ची न होने पर वह मतदान से वंचित रह जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें