फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख बढ़ी, कल होगी बहस, महिला नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप

Tue, 04 Feb 2025 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर 5 फरवरी को सुनवाई हुई। मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश दिनेश नागर की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 5 फरवरी तय की।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के वकीलों ने आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए अदालत से एक सप्ताह का समय मांगा जिसे स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सुनवाई को आगे बढ़ा दिया। वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने संसद सत्र का हवाला देते हुए आरोपी सांसद को जमानत देने की अपील की।

गौरतलब है कि 17 जनवरी को एक महिला नेता ने सांसद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने 30 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही जमानत याचिका पर अंतिम फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें