Milkipur Seat Bypoll: अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ होगा। इस संबंध में चुनाव आयोग अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Milkipur Assembly Bypolls: यूपी में मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिल्ली के विधानसभा चुनाव के साथ होंगे। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, आयोग शीघ्र ही तारीख का एलान करेगा। मिल्कीपुर सीट अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद से रिक्त है।
विज्ञापन
प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव नवंबर में हो चुके हैं, लेकिन मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से उस समय आयोग ने यहां चुनाव नहीं कराया। अब कोर्ट में दायर याचिका का निपटारा हो चुका है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मिल्कीपुर के उपचुनाव की अधिसूचना सप्ताह भर के भीतर जारी हो जाएगी। मतदान और परिणाम फरवरी मध्य में आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, आयोग अपने स्तर की सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा है।