बुधवार को बाराबंकी अयोध्या हाईवे से गुजर रहे सेना के वाहन में अचानक आग लग गई। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए और मदद के दौड़ पड़े। लोगों ने अपने वाहन में रखे आग बुझाने वाले यंत्रों से लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया।
इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को आग लगने की सूचना दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हाईवे पर धुंआ देख आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ ने पास के खेत से मिट्टी व बालू से भी आग बुझाने की कोशिश भी की।